Bhulekh UP 2025 – उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी Online @upbhulekh.gov.in

उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने के लिए UP Bhulekh (upbhulekh.gov.in) पोर्टल विकसित किया है, जहां नागरिक अपनी जमीन के खसरा, खतौनी, भू-नक्शा और स्वामित्व से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।

Khasra Khatauni पर हम आपको UP Bhulekh Khasra Khatauni से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराते हैं, जिससे आप अपनी जमीन का पूरा विवरण आसानी से प्राप्त कर सकें।

💡 उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के लिए, ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या अपने ब्राउज़र में upbhulekh.gov.in टाइप करें।

UP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकसित भुलेख यूपी नागरिकों को उनकी भूमि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है। इस पोर्टल पर आप अपने खेत, ज़मीन और भूखंड की जानकारी आसानी से देख सकते हैं। यहाँ पर उपलब्ध प्रमुख सेवाएँ इस प्रकार हैं:

  • रियल टाइम खतौनी की नकल देखें
  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल प्राप्त करें
  • भूखंड / गाटा के वादग्रस्त होने की स्थिति जांचें
  • खसरा पोर्टल के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड देखें
  • खतौनी लॉगिन और रियल टाइम खतौनी लॉगिन करें
  • खतौनी (13 कॉलम) की नकल देखें
  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड प्राप्त करें
  • भूखंड/गाटा का यूनिक कोड जानें
  • भूखंड/गाटा के विक्रय की स्थिति देखें
  • सरकारी भूमि की खोज करें
  • निष्क्रांत संपत्ति (Abandoned Property) की जानकारी प्राप्त करें
  • शत्रु संपत्ति (Enemy Property) की जानकारी देखें
  • राजकीय आस्थान (Government Institutions) की सूची देखें

यूपी भूलेख पोर्टल पर खतौनी की नकल देखें

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल नागरिकों को उनकी ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करता है। इस पोर्टल पर दो प्रकार की खतौनी उपलब्ध हैं:

  • खतौनी (अधिकार अभिलेख): एक आधिकारिक दस्तावेज़ होता है, जिसमें किसी भूखंड के स्वामित्व, अधिकार और उपयोग से संबंधित समस्त जानकारियाँ दर्ज होती हैं। यह दस्तावेज़ भूमि मालिक का नाम एवं खाता संख्या, खसरा नंबर और भूमि का क्षेत्रफल, संपत्ति का स्वामित्व इतिहास, किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद या बंधक की स्थिति जैसे जानकारी प्रदान करता है.

रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें

रियल टाइम खतौनी एक आधुनिक डिजिटल सेवा है, जो किसानों और भूमि मालिकों को उनकी ज़मीन से संबंधित जानकारी तक तत्काल पहुंच प्रदान करती है। यह सेवा भूमि स्वामी का नाम और विवरण, खसरा संख्या एवं भूमि का क्षेत्रफ, भूमि उपयोग की स्थिति, भूमि पर दर्ज ऋण, मुकदमे या अन्य दावे, रिकॉर्ड का रियल-टाइम अपडेट जैसे जानकारियाँ उपलब्ध कराती है.

रियल टाइम खतौनी देखने के लिए निचे दिए गये स्टेप को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आप यूपी भुलेख की ऑफिसियल पोर्टल https://upbhulekh.gov.in/ पर जाये.
  • ऑफिसियल पोर्टल के होम पेज पर आपको रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें के विकल्प पर क्लिक कर दें.
UP Bhulekh Real time Khatauni
UP Bhulekh Real time Khatauni
  • इसके बाद आपको एक कैप्चा को दर्ज करने का विकल्प आएगा, कैप्चा को दर्ज करें करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
UP Bhulekh Real Time Khatauni
UP Bhulekh Real Time Khatauni Capcha Fill
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपने जनपद, तहसील और गाँव का चुनाव करना है.
Select Your Distrcit Tehsil & village
Select Your Distrcit Tehsil & village

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहाँ आप निम्नलिखित विवरणों की मदद से अपने जमीन के रियल टाइम खतौनी को देख सकते हैं.

  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  • भूमिश्रेणी द्वारा खोजें
  • नामांतरण दिनांक से खोजें
Real time Khatauni Search Box
Real time Khatauni Search Box
  • इसके बाद आप उध्दरण देखें पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको फिर से एक कैप्चा का विकल्प भरना होगा, कैप्चा भरने के बाद आपके सामने आपकी रियल टाइम खतौनी की अप्रमाणित प्रति खुल जाएगी.

Bhulekh Uttar Pradesh पोर्टल का उद्देश्य

“भूलेख” शब्द दो भागों से मिलकर बना है – “भू” जिसका अर्थ है भूमि, और “लेख” जिसका अर्थ है अभिलेख। इस तरह, Bhulekh Uttar Pradesh का तात्पर्य राज्य के भूमि रिकॉर्ड से है। यह डिजिटल पोर्टल नागरिकों को उनकी भूमि से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।

इस पोर्टल की मदद से लोगों को अब तहसीलों या राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। वे घर बैठे अपनी भूमि का खसरा, खतौनी, भू-नक्शा और अन्य दस्तावेज आसानी से देख सकते हैं। इससे सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आने के साथ साथ भ्रष्टाचार में कमी आई है।

Bhulekh Uttar Pradesh पर उपलब्ध भूमि अभिलेख

@upbhulekh.gov.in Portal पर उत्तर प्रदेश के भूलेख डेटाबेस से जुड़ी निम्नलिखित जानकारियाँ उपलब्ध हैं:

  • खातेधारक का नाम – ज़मीन के मालिक या सह-मालिक का विवरण।
  • खातेधारकों की संख्या – यदि भूमि पर एक से अधिक व्यक्ति मालिक हैं, तो उनकी जानकारी।
  • भूमि का कुल क्षेत्रफल – ज़मीन का आकार और उसकी माप की जानकारी।
  • खसरा और खाता संख्या – ज़मीन की पहचान करने के लिए आधिकारिक विवरण।
  • संपत्ति के लेन-देन का इतिहास – ज़मीन पर बंधक, बिक्री, उत्तराधिकार या तीसरे पक्ष के दावों की जानकारी।
  • खाली भूमि का विवरण – अव्यवस्थित या बेनामी संपत्तियों की स्थिति।

UP Bhulekh सम्पर्क विवरण

विवरणजानकारी
कम्प्यूटर सेलराजस्व परिषद्, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
हेल्पलाइन नंबर0522-2217145
ईमेलbhulekh-up@gov.in
संपर्क (केवल सरकारी प्रयोग हेतु)7080100588 (सोमवार से शुक्रवार: सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक)